Diwali Rangoli Designs : दिवाली के दिन सभी के लिये ख़ुशियों का त्योहार है, सभी लोग दिवाली के दिन अपने घरों में रंगोली के डिज़ाइन बनाते है! आज मैं आप सभी कुछ बेहतरीन Diwali Rangoli Design को देने वाला हूँ, जिसे आप अपने घर में बनाकर अपने घर के रौनक़ में चार चाँद लगा सकते है!
रंगोली बनाना बहुत ही मेहनत का काम है, इसलिए रंगोली डिज़ाइन का चुनाव बहुत ही आसानी से करना चाहिये और एक बेहद ही खूबसूरत डिज़ाइन का रंगोली तो सोने पर सुहागा होगा है, यह आपके दिवाली के ख़ुशियों को और बढ़ा देता है!
Diwali Rangoli Design क्या होता है?
रंगोली किस त्योहार या कार्यक्रम पर आपने चावल के दाने, या रंग, अबीर से फ़र्श पर बने हुए डिज़ाइन देख होंगे, जो देखने में बहुत आकर्षक और खूबसूरत होते है ! इसे कई प्रकार के रंग से, चावल के रंगीन दानों के मदद से किसी खूबसूरत डिज़ाइन को बना देना ही रंगोली होता है!

दिवाली के दिन बिना रंगोली एक अलग ही प्रकार का होता है, इस दिन बने रंगोली की बात ही अलग होती है, सभी बच्चे अपने घरों में रंगोली बनाने के लिए एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते है, और दिवाली के दिन शाम को अपने घर में रंगोली बनाना शुरू कर देते है!
रंगोली क्यों बनाते है?
दिवाली पर सभी लोग अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह से लाइट्स लगाते है, रंगोली बनाते है, लेकिन रंगोली बनाने के एक कारण यह भी होता है इसे बनाने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन भी होता है!
इसलिए रंगोली बनाते समय उसके डिज़ाइन, रंग और वास्तु का बहुत ख़ास ख्याल रखकर बनाया जाना चाहिये! सही वास्तु से बने रंगोली से घर में लक्ष्मी जी आगमन होता है ! रंगोली बनाने से पहले आपको उसका डिज़ाइन एक बार सोच लेना चाहिए या फिर आप इंटरनेट से भी डाउनलोड कर सकते है और उसे देख के बना सकते है!
वास्तु के हिसाब से रंगोली का आकार गोलाकार या अर्ध-गोलाकार होना चाहिए, इसे वास्तु के हिसाब से आदर्श रंगोली माना जाता है, रंगोली बनाते समय आपको रंग का भी ख़ासा ध्यान रखना चाहिए!
Diwali Rangoli Design के प्रकार
दिवाली रंगोली के डिज़ाइन भी बहुत से प्रकार के होते है, सभी लोग अपने अनुसार और जगह के हिसाब से रंगोली का डिज़ाइन और प्रकार को चुनते है, इसमें कुछ पॉपुलर रंगोली डिज़ाइन है जिसे भारत के सभी राज्यों में काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जाता है!
इन्हें भी पढ़े :- मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) क्या है? Trading Time in 2023
Happy Diwali Rangoli Simple Design
Happy Diwali Rangoli सबसे साधारण और सबसे ज़्यादा बनाया जाने वाला रंगोली है, इसे बनाना बहुत ही आसान होता है, इसे आप कई प्रकार के रंग से आप Happy Diwali लिखते है और उसे कई प्रकार के रंगो से सजा देते है, जो देखने में काफ़ी खूबसूरत और आकर्षण लगता है!

Kalash Rangoli Design
Kalash Rangoli भी काफ़ी खूबसूरत रंगोली है, इसे कलश के आकार से बनाया जाता है, इसे बनाने में काफ़ी मेहनत लगती है, यह गोलाकार रंगोली होती है जो वास्तु के हिसाब से एक आदर्श रंगोली है!

Swastik Rangoli Design
इसे स्वस्तिक के आकार का बनाया जाता है, वैसे भी हिंदू धर्म को स्वस्तिक चिन्ह को शुभ माना जाता है, आपको हर घर में कहीं पर ना कहीं पर स्वस्तिक का चिन्ह बना हुआ ज़रूर नज़र आ जायेगा! हम जब कोई नयी चीज ख़रीदते है तो वहाँ पर स्वस्तिक का चिन्ह ज़रूर बनाते है ! उसी प्रकार से Swastik Rangoli का बनाना हमारे घरों में ख़ुशियों के आने का संकेत भी होता है! इसलिए इस दिवाली अपने घर में स्वस्तिक रंगोली ज़रूर बनायें!
Best Diwali Rangoli Design Picture
आपके लिये मैंने कुछ बेहतरीन रंगोली डिज़ाइन सेलेक्ट किए है जिसे आप इस दिवाली अपने घर को सजाने एक लिए और वास्तु के हिसाब से आपके लिये बेहतरीन रंगोली है, इनमें से आप किसी एक को अपने घर में बना सकते है जो आपके घर को ख़ूबसूरती को बढ़ा देगा उड़ लक्ष्मी माता के आगमन भी करायेगा!




इनमें से आपको अगर कोई रंगोली नहीं पसंद आता है तो आप गूगल पर सर्च कर सकते है, जहां पर आपको बहुत सारा डिज़ाइन मिल जाता है वहाँ से आप अपने लिये एक बेहतरीन रंगोली डिज़ाइंग को डाउनलोड कर सकते है और बना सकते है!